थाना गौराबादशाहपुर पुलिस द्वारा शांति भंग को दृष्टिगत रखते हुए 02 व्यक्तियो को अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस मे किया गया गिरफ्तार

*थाना गौराबादशाहपुर पुलिस द्वारा शांति भंग को दृष्टिगत रखते हुए 02 व्यक्तियो को अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस मे किया गया गिरफ्तार।*
पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) श्री आयुष श्रीवास्तव के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी केराकत श्री अजीत कुमार रजक के पर्यवेक्षण मे थानाध्यक्ष श्री फूलचन्द पाण्डेय के नेतृत्व मे उ0नि0 श्री रविप्रकाश थाना हाजा पर जनसुनवाई कर रहे थे कि प्रथम पक्ष के 1. पवन पुत्र हरिलाल गौतम निवासी गौरा0 थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर व द्वितीय पक्ष के विमला पत्नी लालचन्द्र निवासी बारी रोड थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर के मध्य कागज फाडने की बात को लेकर विवाद चल रहा है जिससे दोनो पक्षो को काफी समझाने का प्रयास किया गया द्वितीय पक्ष के विमला तो मान गयी लेकिन प्रथम पक्ष के पवन उपरोक्त हम पुलिस वालो की बात को न मानकर आमदा फौजदारी हो रहा था कि शान्ति व्यवस्था का और कोई उपाय न देखकर कारण गिरफ्तारी बताते हुये अन्तर्गत धारा 170 BNSS हिरासत मे लिया गया। जिसको थाना स्थानीय पर दाखिल कर उभय पक्ष उपरोक्त का अन्तर्गत धारा 170/135/126 बीएनएसएस मे चालानी रिपोर्ट तैयार कर श्रीमान माननीय उपजिलाधिकारी महोदय सदर जौनपुर प्रेषित किया जा रहा है।

*गिरफ्तार अभियुक्त नाम पता –*
1.पवन पुत्र हरिलाल गौतम निवासी गौरा0 थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर।
2. दिलीप यादव पुत्र श्यामा प्रसाद यादव निवासी कबीरुद्दीनपुर थाना गौराबादशाहपुर जौनपुर।

*गिरफ्तार करने वाली टीम-*
1.उ0नि0श्री अरविन्द थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर मय हमराह ।
2.उ0नि0श्री रविप्रकाश थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर मय हमराह ।
3.हे0का0 वीरेन्द्र यादव थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर
4.का0 वीपिन कुमार थाना गौराबादशाहपुर जनपद जौनपुर ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *