*थाना बरसठी पुलिस टीम द्वारा 01 अभियुक्त को मय चोरी की मोटरसाइकिल के साथ किया गया गिरफ्तार
देश की उपासना ब्यूरो
जौनपुर: वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुवंर अनुपम सिंह द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के दिशा – निर्देशन व क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूँ महोदय के पर्यवेक्षण एवं प्र0नि0 बरसठी के नेतृत्व में थाना बरसठी पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान अभियुक्त आदित्य यादव पुत्र हरिशंकर यादव निवासी ग्राम चिताव थाना पवारा जनपद जौनपुर को चोरी की मोटरसाइकिल हिरो HF डिलक्स के साथ भैसहा बूथ के पास गिरफ्तार किया गया तथा HF डिलक्स उपरोक्त के चेसिस नम्बर MBLHAW131RHJ04877 को ई-चालान ऐप से चेक किया गया तो गाडी का रजिस्टेशन नम्बर UP62DA3609 तथा वाहन स्वामी का नाम अन्नु तिवारी पुत्र शरद कुमार तिवारी निवासी बसरही थाना सुजानगंज मछलीशहर जौनपुर मो0नं0 6260438054 अंकित होना पाया गया वाहन स्वामी के मो0नं0 से सम्पर्क करने पर उनके द्वारा बताया गया कि उनकी गाडी नम्बर UP62DA3609 हिरो HF डिलक्स काले रंग की दिनांक 13.06.2025 को चोरी हो गई थी जिसके सम्बन्ध में थाना मछलीशहर में दिनांक 14.06.2025 को मु0अ0सं0 176/25 धारा-303(2) BNS पंजीकृत कराया गया है। थाना स्थानीय पर मोटरसाइकिल बरामदगी के आधार पर मु0अ0सं0-0087/2026,धारा-317(2) बीएनएस मे अभियुक्त आदित्य यादव उपरोक्त के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवऱण-*
1.आदित्य यादव पुत्र हरिशंकर यादव निवासी ग्राम चिताव थाना पवारा जनपद जौनपुर उम्र करीब 24 वर्ष
*अभियुक्त का अपराधिक इतिहास –*
मु0अ0सं0 -87/2026,धारा-317(2) बीएनएस थाना बरसठी जनपद जौनपुर
मु0अ0सं0- 176/25 धारा-303(2) BNS थाना मछलीशहर जनपद जौनपुर
*बरामदगी का विवरण –*
हिरो HF डिलक्स गाडी नम्बर UP62DA3609 काले रंग की चेसिस नम्बर MBLHAW131RHJ04877
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1.प्रभारी निरीक्षक श्री जय प्रकाश यादव थाना बरसठी जनपद जौनपुर।
2.वरिष्ठ उ0नि0 श्री अनिल कुमार यादव थाना बरसठी जनपद जौनपुरॉ
3.उ0नि0 श्री अम्ब्रीश कुमार सिंह थाना बरसठी जनपद जौनपुर
4.का0 संदीप पटेल थाना बरसठी जनपद जौनपुर
5.का0 ओमप्रकाश यादव थाना बरसठी जनपद जौनपुर।
6.का0 शेरबहादुर यादव, थाना बरसठी जनपद जौनपुर।

