थाना लाइन बाजार पुलिस ने तमंचे के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाएं जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्वेक्षण में प्र0नि0 लाइन बाजार मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान चौरा माता मन्दिर से विनय कुमार पुत्र सीतम गौतम निवासी ग्राम रैदासपुर पोस्ट फतेहगंज थाना बक्सा जनपद जौनपुर को एक तमंचा 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-69/2023 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1. विनय कुमार पुत्र सीतम गौतम निवासी ग्राम रैदासपुर पोस्ट फतेहगंज थाना बक्सा जनपद जौनपुर उम्र करीब 23 वर्ष
बरामदगी का विवरण-
1.एक तमंचा 315 बोर ।
पंजीकृत अभियोग-
1.मु0अ0सं0-69/23 धारा-3/25 आर्म्स एक्ट थाना लाइनबाजार जनपद जौनपुर।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-
1.श्री आदेश कुमार त्यागी, प्रभारी निरीक्षक थाना लाइनबाजार जौनपुर।
2.उ0नि0 आशुतोष कुमार गुप्ता, चौकी प्रभारी टी0डी0 कालेज थाना लाइनबाजार, जौनपुर।
3.का0 सुधीर कुमार, का0 धर्मेंद्र कुमार सिंह, का0 नीरज कुमार द्वारा थाना लाइनबाजार जौनपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *