थाना वजीरगंज में चारू मिश्रा पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष द्वारा लिखायी गयी एफ०आई०आर०, की प्रेसवार्ता
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ।थाना वजीरगंज में चारू मिश्रा पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष द्वारा लिखायी गयी एफ०आई०आर० में कहा गया है कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा, अपने पार्टी की सोशल मीडिया सेल से, मा० उपमुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक जी के माताजी व पिताजी के बारे में की गई अशोभनीय तुलना, अक्षम्य और अपराध है, उनकी इस लिखित टिप्पणी से समस्त सर्व समाज के साथ ही, छात्र राजनीति से निकले सभी दलों के छात्र नेताओं, माताओं और बहनों की भावनाये आहत हुई है एवं उन सभी का अपमान भी हुआ है. आदरणीय उप मुख्यमंत्री जी ने कभी भी किसी का नाम लेकर व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं की, पार्टी की चाल चरित्र को लेकर आरोप प्रत्यारोप तो सभी एक दूसरे पर करते है लेकिन उनके आफिशियल सोशल मीडिया एकाउन्ट से मा० उपमुख्यमंत्री जी के स्व० माता-मिता के लिए जिस अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया है उससे लगता है कि समाजवादी पार्टी का मानसिक संतुलन बिगड़ गया है तभी तो सपा द्वारा अनाब-सनाब बोला व लिखा जा रहा है सपा को यह समझना होगा की अब जनता ने राजनैतिक व समाजिक रूप से उनके खिलाफ अपना मन बना लिया है. हम सभी छात्र राजनीति से निकले लोग सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से अपने इस कृत्य के लिए अविलम्ब सार्वजनिक रूप से माफी मागने की मांग करते है तथा ऐसा लिखने वाले के विरुद्ध दण्डनात्मक कार्यवाही करते हुये पार्टी से बर्खास्त करने की मांग करते है।
राज्य सरकार से आग्रह है कि इस प्रकरण में थाना वजीरगंज में चारू मिश्रा पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष द्वारा लिखायी गयी एफ०आई०आर० की जांच तत्काल कराके विधिक कार्यवाही करते हुये दोषियों को गिरफ्तार करके जेल भेजे अन्यथा हम सभी आन्दोलन को बाध्य होगें। हम सभी छात्रसंघ के पदाधिकरीगण उक्त प्रेस नोट का पूर्ण समर्थन करते है।

