*प्रेस नोट*
*दिनांक-08.04.2026*
*थाना सिंगरामऊ पुलिस टीम द्वारा एक मनचला अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदय के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी महोदय बदलापुर के कुशल पर्यवेक्षण में थाना सिंगरामऊ पुलिस टीम द्वारा मिशन शक्ति-5.0 के दृष्टिगत राजा हरपाल सिंह कालेज के आस पास सघन चेकिंग की जा रही थी कि मुखविर द्वारा प्राप्त सूचना पर राजा हरपाल सिंह कालेज वहद ग्राम सिंगरामऊ के सामने से एक मनचला अभियुक्त जो आने जाने वाली छात्राओं को देखकर अश्लील हरकत कर रहा था व अश्लील गाने गा रहा था जिसको आवश्यक पुलिस बल का प्रयोग करते हुए समय गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त से उसका नाम पता पूछने पर अपना नाम शिवम गौतम उर्फ अभिषेक कुमार पुत्र पंचमराम नि0 ग्राम ग्राम अल्देमऊ थाना कादीपुर जनपद सुल्तानपुर बताया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके द्वारा किये गये अपराध का बोध कराते हुये थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-39/26 धारा 296 BNS पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
* गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण –*
1. शिवम गौतम उर्फ अभिषेक कुमार पुत्र पंचमराम नि0 ग्राम ग्राम अल्देमऊ थाना कादीपुर जनपद सुल्तानपुर।
*पंजीकृत अभियोग-*
1. मु0अ0सं0 39/26 धारा 296 BNS थाना सिंगरामऊ ,जनपद जौनपुर।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 चमन सिंह थाना सिंगरामऊ जौनपुर।
2. का0 रजत पाण्डेय थाना सिंगरामऊ जौनपुर।
3. का0 सतीश कसौधन थाना सिंगरामऊ जौनपुर।

