ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय खरगूपुर(गोंडा)
किराना की गुमटी में आग लगने से करीब पचास हजार का सामान जलकर राख हो गया।बीती रात इटियाथोक थाना क्षेत्र के सिसई बहलोलपुर गांव के पास सरयू नहर की पटरी पर बनी एक किराना की गुमटी में आग लग गई।ग्राम बेनीपुर निवासी बिंदेश्वरी प्रसाद ने बताया कि उसने देर शाम को दुकान बंद कर दी थी।इसके बाद वह दुकान के बगल ही सोया हुआ था।देर रात अचानक लगी आग के बारे में जानकारी नहीं हो सकी।जब दुकान जलने लगी तब जानकारी हुई।इस घटना में दुकान के भीतर रखा तेल मसाला चावल दाल आटा सहित रोजमर्रा के अन्य सामान आग लगने से जल गया।प्रभारी निरीक्षक अभिषेक सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है।जाँच कराई जा रही है।

