
केराकत जौनपुर।पुलिस अधीक्षक अजय साहनी के निर्देश पर एवं सीओ केराकत शुभम तोदी के पर्यवेक्षण में कोतवाली केराकत थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत और क्राइम इंस्पेक्टर दिग्विजय सिंह की मौजूदगी में बुधवार की शाम सरायबिरु चौराहे पर दोपहिया वाहनों का सघन चेकिंग अभियान चलाया गया । इस सघन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहनों का चालान काटा गया।एवं इस सघन चेकिंग अभियान से दुपहिया वाहन चालको में हड़कंप मच गया।इस सघन वाहन चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में पुलिस बल के साथ-साथ सीओ केराकत शुभम तोदी,कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत, उपनिरीक्षक नान्हू यादव ,हेड कांस्टेबल योगेश चौधरी, हेड कांस्टेबल संतोष गिरी, हेड कांस्टेबल शिव कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल सोहेल अहमद,कांस्टेबल रामजी यादव,कांस्टेबल देवेंद्र पाल आदि तैनात रहे।

