अफगानिस्तान की राजधानी काबुल एक बार फिर से धमाके से दहल गई है। इस बार यहां रूसी दूतावास के पास हमले की खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दूतावास के पास जोरदार धमाका हुआ है। हालांकि, अभी तक इस हमले में हताहतों की जानकारी सामने नहीं आई है। विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

