धूप लू से बचने के लिए रेड क्रॉस की ताप घात आपदा प्रबंधन पर हुई बैठक

*धूप लू से बचने के लिए रेड क्रॉस की ताप घात आपदा प्रबंधन पर हुई बैठक*

*रिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव*

*शाहजहांपुर* इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के जिला सचिव डॉ० विजय जौहरी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला अधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० विवेक कुमार मिश्रा के सहयोग से रेडक्रॉस जनपद स्तर पर गतिशील है और रेडक्रॉस जीवन और स्वास्थ्य की रक्षा और मानव के प्रति सम्मान सुनिश्चित करने के क्रम में पुराने जिला अस्पताल परिसर में आशा महिलाओं की बैठक आयोजित की गई जिसमें डॉ० विजय जौहरी ने धूप और लू से बचने के लिए आपदा प्रबंधन उपाय की जानकारी दी और बताया कि पानी पर्याप्त मात्रा में पीना चाहिए साथ ही ओआरएस लेना चाहिए। लहसुन प्याज का सेवन करें हल्का भोजन लें। शरीर को ठंडा रखने के लिए सुविधाजनक स्थान पर रहे। हल्के रंग के और ढीलेढाले कपड़े पहने जो लोग धूप में काम करते हैं उन्हें लू लगने का खतरा अधिक होता है इसलिए उन्हें विशेष ध्यान देने की आवश्यकता होती है यदि आपको लू लगने के लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। उन्होंने लू के कुछ सामान्य लक्षण बताये जैसे कि पसीना न आना, त्वचा गर्म-लाल और शुष्क होना, मतली, सिरदर्द, थकान, चक्कर आना, उल्टी होना, बेहोश हो जाना आदि।
उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी से जनहित में उक्त जानकारी प्रचार प्रसार करने का आवाहन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *