नवागत बीईओ रोजी सिंह का शिक्षा मित्रों ने किया भव्य स्वागत

नवागत बीईओ रोजी सिंह का शिक्षा मित्रों ने किया भव्य स्वागत
ब्यूरो चीफ : आलोक कुमार श्रीवास्तव
सुल्तानपुर। कुड़वार ब्लॉक संसाधन केंद्र पर नवागत खंड शिक्षा अधिकारी रोजी सिंह का बृहस्पतिवार को आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन कुड़वार द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।प्रदेश उपाध्यक्ष धीरेंद्र त्रिपाठी और ब्लॉक अध्यक्ष/जिला महामंत्री प्रदीप यादव ने नवागत बीईओ से मुलाकात के दौरान कहा कि शिक्षा मित्र अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करते हुए शिक्षण कार्य कर रहे हैं।खंड शिक्षा अधिकारी रोजी सिंह ने सभी शिक्षा मित्रों का आभार जताते हुए कहा कि शिक्षा मित्रों की समस्याओं को प्राथमिकता पर लेकर उनका शीघ्र निस्तारण कराया जाएगा।इस मौके पर कोषाध्यक्ष मृदुल त्रिपाठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी, रामयज्ञ मौर्य, न्याय पंचायत प्रभारी दुर्गा प्रसाद मोदनवाल समेत कई शिक्षा मित्र उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *