नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान लखनऊ ने मनाया अपना 101वां स्थापना दिवस

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ – नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान का 101वाँ स्थापना दिवस बहुत
धूम-धाम से प्राणि उद्यान स्थित बारादरी लॉन में मनाया गया। इस समारोह के
मुख्य अतिथि के रूप मेंडा0 अरूण कुमार, मा0 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), वन एवं पर्यावरण,
जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, उत्तर प्रदेश उपस्थित थे। वही विशिट अतिथि के रूप में
के0पी0 मलिक, मा0 राज्य मंत्री, वन एवं पर्यावरण, जन्तु उद्यान एव ं जलवायु
परिवर्तन विभाग, उत्तर प्रदेश मौजूद थे।, इस अवसर पर मनोज सिंह, अपर मुख्य सचिव, पर्यावरण,
वन एव ंजलवायु परिवर्तन विभाग, उत्तर प्रदेश शासन, श्रीमती ममता संजीव दूबे,
प्रधान मुख्य वन संरक्षक और विभागाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश, सुधीर कुमार शर्मा,
प्रबन्ध निदेशक, उत्तर प्रदेश वन निगम, वी0के0 मिश्र, निदेशक, नवाब वाजिद
अली शाह प्राणि उद्यान, लखनऊ, डा0 उत्कर्ष शुक्ला, उप निदेशक, नवाब वाजिद
अली शाह प्राणि उद्यान, लखनऊ,आरर0के0 नेगी, क्षेत्रीय वनाधिकारी, नवाब
वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान, लखनऊ तथा प्राणि उद्यान के कर्मचारियों के साथ विभिन्न स्कूलों के बच्चे भी उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि न प्राणि उद्यान के गेट दो पर स्थिति सेल्फी प्वाइंट
का अनावरण किया। तत्पश्चात एरिग्नार अन्ना जूलॉजिकल पार्क, वेन्डलूर,
चेन्नई से आयी सफेद बाघिन को बाडे़ में अवमुक्त किया गया। इस सफेद
बाघिन को 15 दिन बाद दर्शकों हेतु डिस्प्ले किया जायेगा।
इसके पूर्निव देशक प्राणि उद्यान
ने समारोह में आये सभी अतिथियों को बुके प्रदान उनका स्वागत किया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि एव ंअन्य सभी अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर
समारोह का विधिवत शुभारम्भ किया गया। वी0के0 मिश्र, निदेशक, नवाब
वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान, लखनऊ ने अपने स्वागत संबोधन द्वारा सभी
अतिथियों, अधिकारियो , कर्मचारियों, विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि आज का दिन हमारे लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण है क्योंकि आज हमें प्राणि उद्यान का 101वाँ
स्थापना दिवस मनाने का मौका प्राप्त हुआ है यह हम सभी के लिए गौरव की बात
है। निदेशक ने प्राणि उद्यान के पूर्व निदेशकों द्वारा दिये योगदान उनकी
सराहना की गयी एवं उनका स्वागत किया गया।
प्राणि उद्यान द्वारा तैयार की गयी वन्यजीवों एव पक्षियों पर आधारित पॉकेट
बुक का मुख्य अतिथि द्वारा विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा वन्यजीव एवं पर्यावरण पर आधारित नाटक का मंचन किया गया।
सौवीं वर्षगांठ के अवसर पर प्राणि उद्यान के पूर्व निदेशकों को महेन्द्र्सिंह
संजय श्रीवास्तव, बी0 प्रभाकर, रेनू सिंह, शनुपम गुप्ता एवं
अशोक कुमार आदि को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर आयोजित प्राणि उद्यान के कर्म चारियों के लिए वार्षिक
खेल-कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें विजयी प्रतिभागियों को पुरूस्कृत किया गया तथा प्राणि
उद्यान के अधिकारी एंव कर्म चारियों को उनके द्वारा किये गये कार्यों की सराहना
करते हुए उन्हें भी सम्मानित किया गया।
समारोह के विशिष्ट के0पी0 मलिक,
ने अपने सम्बोधन में कहा
कि हमें सदैव ही प्रकृति की रक्षा करनी चाहिए, आने वाले समय में यह प्राणि
उद्यान नई ऊँचाईयों को प्राप्त करेगा।
समारोह के मुख्य अतिथि डा0 अरूण कुमार, ने कहा कि प्राणि उद्यान में 88 प्रजातियों के लगभग 1000 अधिक वन्यजीव उपलब्ध हैं।
परन्तु इस प्राणि उद्यान में इतनी अधिक जगह नहीं है इसलिए इस प्राणि उद्यान
को जल्द ही कुकरैल में स्थानान्तरित किया जायेगा। जिससे वन्यजीवों के रहने क े
लिए अधिक स्थान प्राप्त होगा उन्हाोने कहा कि सरकार का पूरा प्रयास है कि
प्राणि उद्यान का 102वाँ स्थापना दिवस कुकरैल मे मनाया जायेगा। वन मंत्री ने
कहा कि प्राणि उद्यान के पूर्व निदेशकों का सम्मान करना हमारे लिए
गर्व का विषय है।
प्राणि उद्यान की शिक्षा अधिकारी, अनूप कुमार

नीना कुमार द्वारा आये हुए सभी
अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित कर उनका आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *