
जौनपुर
राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के छठे दिन टी.डी. महिला महाविद्यालय की स्वयं सेविकाओं ने अपने कार्यक्रम अधिकारियों के साथ उमानाथ सिंह सभागार में सरस्वती पूजा के पश्चात प्रार्थना “इतनी शक्ति हमें देना दाता मन का विश्वास कमजोर हो ना ” का सामूहिक रूप से गान किया लक्ष्य गीत के पश्चात सभी ने बड़े उत्साह से पीटी किया! सभी स्वयंसेविका नशा मुक्ति अभियान के लिए विभिन्न स्लोगन के माध्यम से” हर दिल की अब यह है चाहत नशा मुक्त हो मेरा भारत ” “ज्ञान हमें फैलाना है नशे को मार भगाना है “को सुना कर मलिन बस्ती के लोगों को जागरूक कर रही थी! आज के बौद्धिक सत्र की मुख्य वक्ता पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ मधुलिका सिंह ने बच्चों के बीच उपस्थित होकर उनके सेवा भाव की सराहना करते हुए उन को संबोधित किया!उन्होंने कहा कि यह सेवा भाव केवल शिविर के दौरान ही नहीं बल्कि पूरे जीवन पर्यंत अपने अंदर बनाए रखना और जो कुछ भी यहां से सीकर जा रही हो उसका खुद भी पालन करना और दूसरों को भी जागरूक करना!

तत्पश्चात कल होने वाले शिविर के समापन समारोह की सभी स्वयंसेविकाये तैयारी में लग गई !इस कार्यक्रम में स्वागत कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर शालिनी सिंह ने धन्यवाद डॉक्टर पूनम सिंह ने दिया !एवं संचालन वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ राजश्री ने किया !इस कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री संजय सिंह श्री अनूप सिंह स्वयंसेविका रितिका नेहा खुशी सोनी रोज रुकैया जूही आदि का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ!!!!

