*न्याय पंचायत स्तरीय आर्ट इन स्पेस प्रतियोगिता का किया गया आयोजन*
जौनपुर : एस्ट्रोनाटिकल सोसायटी आफ इंडिया (Astronautical Society of India ASI ) के तत्वावधान में जिला अधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र सिंह के आदेश के अनुपालन में तथा सिरकोनी ब्लाक के खण्ड शिक्षा अधिकारी अमरेश कुमार सिंह के दिशानिर्देशन में न्याय पंचायत नेहरूनगर सिरकोनी जौनपुर के परिषदीय विद्यालयों के कक्षा पांच से आठ के कक्षावर्ग के बच्चों की आर्ट इन स्पेस ( Art in Space ) प्रतियोगिता नोडल केंद्र प्राथमिक विद्यालय कबूलपुर प्रथम नेहरूनगर सिरकोनी में नोडल शिक्षक संकुल डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में आज दिनांक 13-09-2025 को प्रातः 10 बजे से 12 बजे के बीच आयोजित की गई। उक्त प्रतियोगिता के आयोजन का मुख्य उद्देश्य प्राथमिक स्तर के बच्चों को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान के विभिन्न कार्यक्रमों से परिचित कराते हुए उक्त क्षेत्र में उनकी ज्ञान क्षमता का सम्वर्द्धन करना था। प्रतियोगिता में शामिल बच्चों द्वारा *भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम मंगल अभियान के अन्तर्गत— मंगलयान* की तस्वीर बनाकर उस पर अपनी जानकारी प्रस्तुत किया गया। प्रत्येक विद्यालय से उपस्थित शिक्षकों की आम सहमति से बच्चों द्वारा बनाए गए चित्रों की जांच और मार्किंग हेतु पांच सदस्यीय जजेज/निर्णायक मंडल की टीम बनाई गई थी । जिसमें उक्त सोसायटी के जिला समन्वयक व प्रा.वि.नाहरपुर के शिक्षक त्रिपुरेश कुमार, ए.आर.पी.मनोज कुमार यादव,प्रा.वि.नवाबाद जंगल की प्रभारी . प्रधानाध्यापक आस्था राजपूत, कम्पोजिट विद्यालय शिवपुर की शिक्षिका क्रमशः यादव मीरा तथा दीक्षा उपाध्याय सम्मिलित रहे। प्रतियोगिता के जजेज /निर्णायक मंडल द्वारा सभी बच्चों द्वारा बनाए गए चित्रों की जांच तथा बच्चों से पूछे गए प्रश्नों के प्राप्त उत्तरों के आधार पर *प्राथमिक विद्यालय खरचलपुर की होनहार छात्रा तृषा गौतम को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।* नोडल शिक्षक संकुल डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव द्वारा तत्काल उसका चयन व अनुमोदन ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता हेतु कर दिया गया। प्रतियोगिता में *कम्पोजिट विद्यालय शिवपुर की छात्रा परी कनौजिया द्वितीय स्थान पर तथा प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुर के छात्र शुभम् सरोज को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।* आज की इस प्रतियोगिता में न्याय पंचायत नेहरूनगर के कुल चौदह परिषदीय विद्यालयों में से बारह विद्यालयों ने ही अपने छात्रों को प्रतिभाग कराया। शेष अन्य दो विद्यालय क्रमशः प्रा.वि.गयासपुर तथा प्रा.वि.हूसेपुर से किसी भी छात्र या छात्रा ने प्रतिभाग नहीं किया। आज की प्रतियोगिता को सफलता पूर्वक संचालित कराने में प्रा.वि.कबूलपुर प्रथम की प्रधानाध्यापक वन्दना सिंह, शिक्षिका नीतू सिंह, शिक्षा मित्र प्रीति श्रीवास्तव, प्रा.वि.कबूलपुर द्वितीय की इंचार्ज प्रधानाध्यापक काजल किरन, पू.मा.वि.नेहरूनगर के वरिष्ठ शिक्षक व प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, पू.मा.वि.जगदीशपुर बहरीपुर के इंचार्ज प्रधानाध्यापक व शिक्षक संकुल सुनील कुमार सिंह, प्रा.वि.खरचलपुर के इंचार्ज प्रधानाध्यापक व शिक्षक संकुल धर्मराज, प्रा.वि.मसऊदपुर के इंचार्ज प्रधानाध्यापक आनन्द कुमार निषाद, प्रा.वि.केशवपुर के शिक्षामित्र दीपचंद, प्रा.वि.बहरीपुर के शिक्षक विनय कुमार गौतम,प्रा.वि.जगदीशपुर के शिक्षक अतुल कुमार सिंह,आदि का विशेष योगदान रहा। निर्णायक मंडल द्वारा प्रतियोगिता परिणाम की घोषणा के पश्चात उपस्थित शिक्षक/ शिक्षिकाओं को सूक्ष्म जलपान कराया गया। नोडल शिक्षक संकुल डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव द्वारा प्रतियोगिता संचालन में सभी शिक्षक/ शिक्षिकाओं द्वारा सहयोग किये जाने पर आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित करने के साथ प्रतियोगिता समापन की घोषणा की गई।

