पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका, 14 को जालंधर में पीएम मोदी करेंगे रैली

कांग्रेस को बड़ा झटका
पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। यहां खडूर साहिब लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद जसबीर सिंह डिंपा के भाई राजन गिल ने अकाली दल जॉइन कर लिया है। अकाली दल के मुखिया सुखबीर बादल ने राजन को पंजाब अकाली दल का महासचिव भी बना दिया।

14 को रैली करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज पंजाब में प्रस्तावित दूसरी वर्चुअल रैली रद्द हो गई है। उन्हें जालंधर, कपूरथला और बठिंडा के वोटरों को संबोधित करना था। अब प्रधानमंत्री 14 फरवरी को पंजाब के जालंधर में बड़ी चुनावी रैली करेंगे।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जारी किया भाजपा का घोषणापत्र
भाजपा का चुनाव घोषणापत्र बुधवार को केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा जारी कर दिया गया। राजधानी देहरादून में इस दृष्टिपत्र विमोचन किया गया। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इसे जनता को समर्पित किया। कहा कि इसमें हर वर्ग को ध्यान में रखा गया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये देवों और वीर जवानों की भूमि है। दृष्टिपत्र उत्तराखंड के विकास की दृष्टि है। पीएम मोदी नेतृत्व में देश के साथ ही उत्तराखंड में अच्छा काम हुआ है। हमने सात साल में 50 लाख करोड़ के काम किए हैं। इस देश में पैसे की कमी नहीं है, दृष्टि की कमी है।

14 को रैली करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज पंजाब में प्रस्तावित दूसरी वर्चुअल रैली रद्द हो गई है। उन्हें जालंधर, कपूरथला और बठिंडा के वोटरों को संबोधित करना था। अब प्रधानमंत्री 14 फरवरी को पंजाब के जालंधर में बड़ी चुनावी रैली करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *