पंजाब में कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए विकास कार्यों की गिनाई उपलब्धियां

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

जालंधर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन एवं जालंधर लोक सभा उपचुनाव में स्टार प्रचारक राजेश लिलोठिया पूर्व मुख्यमंत्री पंजाब चरणजीत सिंह चन्नी, पंजाब कांग्रेस कमेटी, अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन कुलदीप सिंह वैद तथा पंजाब कांग्रेस पार्टी के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार के पक्ष में कई चुनावी रैलियां, रोड शो और चुनावी सभाओं में भाग लेकर धुआंधार प्रचार किया। इस अवसर पर उन्होंने पंजाब में कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए विकास कार्यों की उपलब्धियां भी गिनाई। उन्होंने आम आदमी पार्टी,भाजपा तथा अकाली दल के द्वारा पंजाब के हित में कार्य न करने की भी बात कही साथ ही उन्होंने कहा कि देश का विकास केवल कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है। इसलिए जनता से अपील करते हुए कहा कि उन्हें कांग्रेस पार्टी के पक्ष में वोट करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *