पतंजलि जन्मस्थली से प्रारम्भ होगी डॉ राजेश की चौदहवीं यात्रा। विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) से अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) तक चलेगा विशेष अभियान

हरदोई।
योग और पर्यावरण दोनों हमारे स्वास्थ्य के लिये आवश्यक हैं और हम जीवनपर्यन्त इसके लिये ही प्रयत्नरत रहते हैं। इसी की जागरुकता के लिए योगदर्शन के रचयिता महर्षि पतंजलि की जन्मभूमि से यात्रा प्रारम्भ होगी। शहीद उद्यान स्थित कायाकल्पकेन्द्रम् के संस्थापक व सीनियर नेचरोपैथ डॉ राजेश मिश्र ने बताया कि ‘पर्यावरण एवं योग यात्रा’ महर्षि पतंजलि की जन्मस्थली से 5 जून को प्रातः 7 बजे प्रारम्भ होगी। बताया कि 5 जून को प्रातः छह बजे गोण्डा के गांव कोडर में महर्षि पतंजलि की जन्मभूमि पर हवन, पतंजलि प्रार्थना तथा पौधरोपण करेंगे तत्पश्चात् 7 बजे यात्रा प्रारम्भ होगी। बताया यह उनकी चौदहवीं यात्रा है। पतंजलि भूमि से प्रारम्भ होकर यात्रा अयोध्या, बाराबंकी, लखनऊ में पहले से निश्चित किए गए स्थलों पर सभा व प्रचार सामग्री वितरित करते हुए हरदोई पहुंचेगी तत्पश्चात् जिले की पांचों तहसीलों में इससे सम्बन्धित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बताया कि डॉ श्रुति दिलीरे, डॉ अभिषेक पाण्डेय, नन्दकिशोर सागर, गोविन्द गुप्ता, मुदित त्रिपाठी और रेखा गुप्ता सहयात्री होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *