*पति का फोन पत्नी ने नही किया रिसीव तो पति ने की पत्नी की पिटाई हुई मौत*
सुलतानपुर / धनपतगंज थानाक्षेत्र के सेवरा ग्राम सभा में घरेलू विवाद के चलते पति द्वारा पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया हैं घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई हैं पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी हैं जानकारी के अनुसार ग्राम चरथई मजरे सेवरा निवासी नकछेद कोरी ने अपनी पत्नी को फोन किया था लेकिन पत्नी द्वारा फोन रिसीव न करने से नाराज होकर उसने घर पहुंचकर पत्नी की डंडों से जमकर पिटाई कर दी बताया जा रहा हैं कि मंगलवार सुबह भी आरोपी ने पत्नी को पीटा जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई और कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई सूचना पर पहुंची धनपतगंज थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया हैं थानाध्यक्ष अंजू मिश्रा ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही हैं उक्त घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी बाल्दी राय आशुतोष कुमार द्वारा दी गई जानकारी।

