पत्रकार हित के लिए पीपीए संघर्ष करती रहेगी- राकेश यादव

पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन तहसील गोला की बैठक कैम्प कार्यालय गोला पर रविवार को सम्पन्न हुई। बैठक में पत्रकार हित को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई
मुख्य अतिथि पीपीए के पूर्व तहसील गोला राकेश यादव ने कहा कि पीपीए स्थापना वर्ष से पत्रकार हित के लिए कार्य कर रही है। संगठन के प्रति पत्रकारों में विश्वास बढ़ा है।अध्यक्षता कर रहे तहसील अध्यक्ष गोला राजेश शर्मा ने कहा कि संगठन अनुशासित सदस्यों के कारण ही संगठन लगातार मजबूती से पीड़ित पत्रकार हित के लिए कार्य कर रहा है।
इस मौके पर चन्द्रभान तिवारी, अखिलेश तिवारी, आशुतोष चौधरी, प्रशांत तिवारी, बसंत कुमार यादव, चंद्र प्रकाश विश्वकर्मा, घनश्याम यादव, सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *