पहलगाम हमले में शहीद नागरिकों को शहीद उद्यान में भावभीनी श्रद्धांजलि

पहलगाम हमले में शहीद नागरिकों को शहीद उद्यान में भावभीनी श्रद्धांजलि

हरदोई (अम्बरीष कुमार सक्सेना)
आज सायं 7बजे अटेवा पेंशन बचाओ मंच के राष्ट्रीय आवाहन पर जिला अध्यक्ष जैनुल खां की अगुवाई में पहलगाम हमले में शहीद नागरिकों को शहीद उद्यान हरदोई में भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर सैकड़ों शिक्षक कर्म चारियो ने अटल चौराहा, बड़ा चौराहा, सिनेमा चौराहा होते हुए सोल्जर बोर्ड चौराहा तक कैंडल मार्च निकाला प्रांतीय सलाह कार ओ पी कनोजिया ने कहा कि आतंक वाद का अब समूल नष्ट होना चाहिए बेबी गौतमी ने गीत के माध्यम से मारे गये पर्यटकों के परिवार की व्यथा व्यक्त की।
इस अवसर पर आशीष कुमार वर्मा, सायुज्य मिश्रा, राजीव कुमार, घनश्याम दास, एकजुट के अध्यक्ष सुधीर कुमार गंगवार, संयुक्त संघर्ष मोर्चा के सह संयोजक राजबीर सिंह कुसुम लता, सतीश प्रजापति आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *