पीड़िता युवती ने आरोपी पर लगाया गैंगरेप का आरोप, मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी

अयोध्या।जिले में सनबीम स्कूल की छात्रा मौत मामले का खुलासा नहीं हुआ है कि इसी बीच कोतवाली अयोध्या क्षेत्र में पीड़िता के आरोप के मुताबिक एक और गैंगरेप का मामला सामने आ गया है।इस मामले में भी कोतवाली अयोध्या पुलिस ने पीड़िता द्वारा दिए गए तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।वही कुछ दिन पहले भी इस मामले की छानबीन सीओ अयोध्या ने किया था।अब देखना यह है कि सनबीम स्कूल की छात्रा की मौत मामले की तरह पुलिस इस मामले की भी लीपापोती तो नहीं कर रही है।यह जांच के बाद ही पता चलेगा।मालूम हो कि थाना गोशाईगंज क्षेत्र की रामगंज अकारीपुर निवासी 28 वर्षीय युवती ने 19 मई को कोतवाली अयोध्या में तहरीर के माध्यम से आरोपी पुरेन्द्र कुमार पुत्र निवासी संत लाल निवासी रानोपाली थाना कोतवाली अयोध्या व अज्ञात लोगों पर आरोप लगाया कि आरोपी सहित अन्य लोगों ने पीड़िता के साथ 28 फरवरी को कोतवाली अयोध्या स्थित एक होटल में गैंगरेप किया।वही इस संबंध में नाम न प्रकाशित करने के शर्त पर एक पुलिस अधिकारी ने बताया पीड़िता द्वारा दिए गए तहरीर मे घटना क्रम का जिस होटल में जिक्र किया गया हैं।वह असत्य पाई गई।वही सीओ अयोध्या के जांच में भी वह लोकेशन आदि सत्य नहीं पाई गई और न ही पीड़िता व आरोपी के रुकने का नाम पता रजिस्टर में पाया गया है।उन्होंने बताया उसका लोकेशन कही और पाया जा रहा है।फिलहाल अयोध्या पुलिस इस मामले में छानबीन करने में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *