लखनऊ में गोमती रिवर फ्रंट के पास पुल पर एक अधिवक्ता ने अपनी बाइक खड़ी की और फिर गोमती नदी में कूद गया। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस तलाश में जुट गई है। गोताखोरों की मदद ली जा रही है। एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू में जुट गई है। अधिवक्ता का नाम नासिर मंसूर बताया जा रहा है।

