पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडे ने पीसीएस मे चौथी रैंक लाकर डिप्टी कलेक्टर पद पर चयनित अनामिका मिश्रा को दिया बधाई।

पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडे ने पीसीएस मे चौथी रैंक लाकर डिप्टी कलेक्टर पद पर चयनित अनामिका मिश्रा को दिया बधाई।

(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)

अयोध्या।पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडे पवन ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में चौथी रैंक प्राप्त कर डिप्टी कलेक्टर पद पर चयनित अनामिका मिश्रा को उनके आवास पहुंचकर इस शानदार सफलता के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामना देते हुए सभी सफल अभ्यर्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। सोमवार को पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडे पवन ने महेंद्र नाथ मिश्रा की पुत्री अनामिका मिश्रा को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में चौथी रैंक में सफलता प्राप्त कर डिप्टी कलेक्ट्रेट पद पर चयनित होने पर उनके आवास पर जाकर इस शानदार सफलता के लिए बधाई।इस मौके पर शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की इस मौके पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने कहा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में अनामिका मिश्रा ने जो शानदार सफलता हासिल की है वह उनकी मेहनत और लगन का परिणाम है कि आज सबसे बड़ी परीक्षा में उन्होंने चौथी रैंक हासिल की उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में सभी सफल अभ्यर्थियों को जिन्होंने परिश्रम और त्याग कर इस परीक्षा में सफल होकर अपने माता-पिता का नाम उज्ज्वल किया उन सभी अभ्यर्थियों को भी ढेर सारी बधाई और शुभकामना दी प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया इस मौके पर महानगर उपाध्यक्ष चौधरी श्री चंद यादव, प्रवक्ता राकेश यादव, ज्ञानेंद्र शुक्ला, हर्षित पाठक आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *