पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आगमन को लेकर तैयारी में जुटे पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे एवं युवाजन सपाई

 

अयोध्या (संवाददाता) सुरेन्द्र कुमार।समाजवादी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आगमन को लेकर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव के साथ गुलाबबाड़ी मैदान का स्थलीय निरीक्षण कर सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आवश्यक निर्देश दिया।सपा युवजन सभा ने 7 जनवरी को अपने ब्लॉक स्तर पर होने वाली साइकिल यात्रा व जन चौपाल कार्यक्रम को भी टाल दिया है। अब युवजन सभा 11 जनवरी से साइकिल यात्रा व जन चौपाल शुरू करेगी। युवजन सभा अखिलेश यादव के स्वागत की तैयारी में जुटे।अखिलेश यादव अपने दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत 8 जनवरी की शाम को अयोध्या पहुंचेंगे और 9 जनवरी को विजय रथ यात्रा निकालेंगे।सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष जय सिंह यादव ने प्रेसवार्ता कर  जानकारी दी। मीडिया प्रभारी चौधरी बलराम यादव ने बताया वर्तमान सरकार द्वारा बढ़ाई गई महंगाई और किसानों पर हो रहे अत्याचार की बात जनता के सामने रखी जाएगी और सरकार द्वारा थोपी गई महंगाई से त्रस्त लोगों की बात साइकिल यात्रा एवं चौपालों में जनता के समक्ष बात रखी जाएगी। स्वागत की तैयारी में जुटे महानगर प्रवक्ता राकेश यादव ने बताया पूर्व मंत्री के साथ महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, महासचिव हामिद जाफर मीसम प्रवक्ता राकेश यादव पूर्व प्रदेश सचिव
मोहम्मद हलीम पप्पू, विधानसभा प्रभारी मनोज जायसवाल,शैलेंद्र यादव, यूथ  प्रदेश सचिव रिक्की यादव  छात्र सभा महानगर अध्यक्ष शिवांशु तिवारी, संजीत सिंह , अंशु सिंह,संटी तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *