प्रधानाचार्य परिषद ने प्रधानाचार्य के साथ दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने की किया मांग

जौनपुर। आदर्श कन्या इण्टर कालेज, खेतासराय के प्रधानाचार्य डॉ0 राधा श्रीवास्तव से दुर्व्यवहार करने वालों के प्रति कार्यवाही नहीं होने से व्यथित प्रधानाचार्य परिषद का प्रतिनिधि मण्डल अपर पुलिस अधीक्षक जौनपुर से मिलकर त्वरित कार्यवाही करने की मांग किया। अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने प्रधानाचार्य परिषद के प्रतिनिध मण्डल को आश्वत किया कि प्रधानाचार्या के साथ दुर्व्यवहार करने वालों के प्रति प्राथमिकी दर्ज कराकर कार्यवाही किया जायेगा।
उ0प्र0 प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 वीरेन्द्र प्रताप सिंह ने यर्थाथ स्थिति से अवगत कराते हुए कहा कि पीड़ित प्रधानाचार्य को न्याय नहीं मिलने की स्थिति में शासन प्रशासन कि छवि समाज में धूमिल होगी। प्रधानाचार्य के साथ मारपीट एवं गाली-गलौज से शिक्षक एवं बालिकाएं भयाक्रान्त है। सकारात्मक परिवेश सृजन हेतु त्वरित कार्यवाही अनिवार्य है। शिक्षक संघ के नेता रमेश सिंह ने कहा कि प्रशासन से अनुरोध हैं कि हमारे धैर्य कि परीक्षा न लें।
प्रधानाचार्य परिषद के जिलाकार्यकारी अध्यक्ष डॉ0 जंग बहादुर सिंह ने कहा कि प्रधानाचार्य के उत्पीड़न समाप्त नहीं होने के स्थिति तक प्रधानाचार्य परिषद संर्घषरत रहेगा। प्रतिनिधि मण्डल में मण्डलीय मंत्री डॉ0 अखिलेश पाण्डेय, मंत्री संजय चौबे, प्रधानाचार्य रमेश सिंह, डॉ0 जे0पी0 सिंह, डॉ0 रामानन्द यादव, डॉ0 आर0 एन0 सिंह, घनश्याम पटेल सहित अनेक प्रधानाचार्य सम्मलित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *