उमाकान्त श्रीवास्तव , ब्यूरो चीफ
शाहजहांपुर : – – मंगलवार के दिन जनपद में 42 लाख 18 हजार दो सौ पौधे रोपकर धरती का श्रृंगार किया गया । प्रमुख सचिव चिकित्सा परिवार कल्याण श्रीमती अपर्णा यू ने जनपद में वृक्षारोपण जन आंदोलन 2022 का विकास खंड ददरौल की ग्रामपंचायत रायपुर खुर्द में वृक्षारोपण कर शुभारंभ किया गया। सचिव महोदया व जनपद की नोडल अधिकारी वृक्षारोपण अभियान श्रीमती अपर्णा यू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उन्होंने कहा वन महोत्सव में जनपद का वृक्षारोपण का लक्ष्य 59 लाख का एक बड़ा लक्ष्य है। जोकि प्रदेश स्तर पर बड़ी भागीदारी होने के साथ बच्चों व महिलाओं की भी भागीदारी सुनिश्चित करते हुए बाल वन , नारी शक्ति के लिए भी इस अभियान में स्थान दिया गया है। जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज जनपद में 3738 लोकेशन पर वृक्षारोपण कार्यक्रम हो रहा है ।इस तनाव व भागदौड़ भरी जिंदगी में वृक्ष व वन हमें शांति व सकून देते हैं। रोपित वृक्षों का सरंक्षण ही वन महोत्सव की सफलता है। कार्यक्रम के अंत में प्रभागीय वनाधिकारी आदर्श कुमार ने सभी अथितियों को स्मृतिचिह्न के रूप में पौधा भेंट कर सभी का आभार व्यक्त किया। उसके बाद सचिव महोदया ने शमशान भूमि स्थल ककरा में भी वृक्षारोपण किया।
जनपद में पांच प्रकार के वन बनाए गए हैं जिसमें बाल वन , युवा वन , खाद्य वन ,शक्ति वन एवं अमृत महोत्सव उद्यान हैं ।प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों से भी पौधारोपण कराया गया। तथा जनपद की सभी नगर पंचायतों , नगर निगम व ब्लॉक तथा ग्राम पंचायतों में वृक्षारोपण का कार्य भव्य रूप से संपन्न हुआ। पौधारोपण के बाद फेंसिंग की भी व्यवस्था है जिससे वृक्ष सुरक्षित रह सकें।स्कूल के छात्र छात्राओं , किसान , स्वयं सहायता समूह की महिलाएं एवं ग्रामीणों ने भी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्याम बहादुर सिंह , एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी , प्रभागीय वनाधिकारी आदर्श कुमार , सांसद अरुण सागर , विधायक ददरौल मानवेंद्र सिंह , विधायक जलालाबाद हरिप्रकाश वर्मा , जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती ममता यादव , जिलाध्यक्ष भाजपा आदि उपस्थित रहे।

