प्रसूता ने एम्बुलेंस में दिया बच्चे को जन्म,जच्चा-बच्चा स्वस्थ

 

रिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव

पाली-हरदोई तहसील शाहाबाद क्षेत्र के ग्राम कहारकोला निवासी शारदा पत्नी शेर सिंह ने पाली शाहाबाद मार्ग पर प्रसूता को प्रसव पीड़ा होने पर एम्बुलेंस कर्मियों ने आशा की मौजूदगी में गोपालपुर पेट्रोल पंप पर रोककर गर्भवती महिला शारदा का सुरक्षित प्रसव कराया। इस दौरान महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया।तत्पश्चात प्रसूता को पाली नगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। फिलहाल मिली जानकारी के मुताबिक जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।पाली थाना क्षेत्र के ग्राम कहारकोला निवासी शेर सिंह की पत्नी शारदा को गुरुवार को प्रसव पीड़ा बढ़ने पर उसके पति शेर सिंह ने आनन- फानन में एम्बुलेंस बुलाई और प्रसूता शारदा को उ0प्र0 32 बीजी 8893 एम्बुलेंस से पाली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जा रहे थे,लेकिन रास्ते में ही प्रसव पीड़ा बढ़ने से महिला की हालत बिगड़ने लगी। ऐसे में एम्बुलेंस चालक उदयवीर सिंह ने गोपालपुर पेट्रोल पंप पर गाड़ी रोक दी। एम्बुलेंस में तैनात ईएमटी सुशील कुमार व आशा ने मौजूद संसाधनों की मदद से महिला का सुरक्षित प्रसव करवाया। फिलहाल जच्चा- बच्चा दोनों सुरक्षित है।महिला के सुरक्षित प्रसव पर परिजनों ने चालक व ईएमटी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *