*प्राथमिक विद्यालय कबूलपुर प्रथम सिरकोनी जौनपुर में शिक्षा चौपाल और वार्षिकोत्सव समारोह का किया गया आयोजन*
जौनपुर : न्याय पंचायत नेहरूनगर के प्राथमिक विद्यालय कबूलपुर प्रथम सिरकोनी जौनपुर में दिनांक 28-03-2026 को पूर्व माध्यमिक विद्यालय नेहरूनगर के वरिष्ठ शिक्षक एवं प्राथमिक शिक्षक संघ सिरकोनी के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में *शिक्षा चौपाल* तथा *विद्यालय का वार्षिकोत्सव समारोह* आयोजन किया गया। इस अवसर पर वर्तमान सत्र 2025-26 के अन्तर्गत *कक्षा -5 उत्तीर्ण करने वाले बच्चों का विदाई समारोह* भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व माध्यमिक विद्यालय जगदीशपुर बहरीपुर के प्र.अ.सुनील कुमार सिंह, प्राथमिक विद्यालय मसऊदपुर के प्र.अ.आनन्द कुमार निषाद तथा प्राथमिक विद्यालय कबूलपुर द्वितीय के स.अ.सन्तोष कुमार यादव ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति और अपने आशीर्वचन से बच्चों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के शिक्षक व नोडल शिक्षक संकुल डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कक्षा -5 उत्तीर्ण करने वाले बच्चों को आगे की पढ़ाई जारी रखने के लिए कापियों और पेन का सेट प्रदान किया तथा उनका रिपोर्ट कार्ड भी वितरित किया । विद्यालय के इस कार्यक्रम मे बच्चों द्वारा अनेक मनमोहक सांस्कृतिक और शैक्षणिक प्रस्तुतियां भी की गई। कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों के अभिभावकों ने अपने बच्चों की प्रतिभा को प्रत्यक्ष रुप से देखकर विद्यालय के शिक्षकों द्वारा उनको दी जा रही शिक्षा पर संतोष व्यक्त किया तथा आगामी सत्र में इस वर्ष पूरी ग्राम सभा के 6 वर्ष की आयु पूरा करने वाले बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन इसी विद्यालय में कराने में सहयोग करने का आश्वासन दिया। नोडल शिक्षक संकुल डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामवासियों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा उनके बच्चों को शिक्षित करने के साथ साथ विभिन्न कौशलों में दक्षता प्राप्त करने के लिए विद्यालयों में दी जा रही सुविधाओं का सांगोपांग वर्णन किया गया। विद्यालय की शिक्षा मित्र प्रीति श्रीवास्तव ने अपने दिशा-निर्देशन में विद्यालय की रसोइया पूजा जायसवाल तथा सोनी चौहान के सहयोग से कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं, ग्रामवासियों, अभिभावकों तथा बच्चों को जलपान वितरित कराया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका वंदना सिंह ने बच्चों को अपना आशीर्वचन देते हुए कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए बच्चों के माता-पिता -अभिभावकों सहित सभी शिक्षक- शिक्षिकाओं व ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के पश्चात आज के शिक्षा चौपाल और वार्षिकोत्सव समारोह का समापन किया गया। आज के पूरे कार्यक्रम का दिशा-निर्देशन, संयोजन और संचालन विद्यालय के शिक्षक व नोडल शिक्षक संकुल डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

