प्रेस क्लब सिविल लाइन्स में एक दिवसीय कैम्प का आयोजन दिनांक 26.05.2025 को 11:00 बजे से किया जाएगा
जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी
अयोध्या: प्रेस क्लब सिविल लाइन्स में एक दिवसीय कैम्प का आयोजन दिनांक 26.05.2025 को 11:00 बजे से किया जाना सुनिश्चित हुआ है, जिसमें आयुष्मान भारत योजना से पात्र लाभार्थी एवं पात्र पत्रकार बन्धु का आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है। आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान का लाभार्थी समूह पूर्व निर्धारित मानकों पर निर्धारित है, जैसे कि सामाजिक, आर्थिक एवं जातिगत जनगणना एस०ई०सी०सी० (SECC) -2011, अन्त्योदय राशन कार्ड धारक, उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (BOCW) के लाभार्थी, पात्र गृहस्थी परिवारों (जिसमें 6 या 6 से अधिक सदस्य है), पात्र गृहस्थी राशन कार्ड परिवार जिसमे समस्त यूनिट सीनियर सिटीजन हो एवं 70+ सीनियर सिटीजन जिनकी आयु आधार के अनुसार 70 या 70 हो, चाहे वह किसी भी आय वर्ग से आते हो। आयुष्मान कार्ड बनवाने हेतु कैम्प स्थल पर पात्र लाभार्थी द्वारा अपना आधार कार्ड / राशन कार्ड लेकर आना अनिवार्य है। उपरोक्त जानकारी डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर आयुष्मान भारत द्वारा दी गयी है।
—————–

