प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने के लिए किया गया जागरूक

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। श्री महावीर प्रसाद महिला महाविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत “प्लास्टिक मुक्त जागरूकता अभियान” का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्रबंधक श्री अवधेश सिंह, कार्यकारिणी समिति की सदस्या मुन्नी देवी, निदेशक डॉ० अमित कुमार, प्राचार्य डॉ० बी०बी० सिंह एवं डी०एल०एड० विभागाध्यक्ष एवं प्राचार्या डॉ० विजया आर० वर्मा की उपस्थिति में कराया गया।

इस जागरूकता अभियान को महाविद्यालय से प्रारंभ कर पारा के जलालपुर रेलवे क्रासिंग से लेकर मर्दनखेड़ा, सूर्यनगर तक चलाया गया। इन क्षेत्रों के दुकानदारों, ग्राहकों और निवासियों को प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करने के लिए जागरूक किया गया साथ ही इससे पर्यावरण को होने वाले नुकसान एवं बीमारियों के बारे में अवगत कराया गया। इस कार्यक्रम में बी०एड०, डी०एल०एड०, बी०एल०एड० आदि पाठ्यक्रम के लगभग 100 से अधिक प्रशिक्षु सम्मिलित हुए । यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम पदाधिकारी मनीषा पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में सम्पन्न

हुआ। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में इन शिक्षक-शिक्षिकाओं डॉ० शिवाकान्त श्रीवास्तव, अंजू सिंह, शालिनी पाण्डेय, अभिषेक वर्मा, शालिनी सिंह, डॉ० मंजेश कुमार, डॉ० माधव कुमार राय, शिल्पी विश्वकर्मा, जितेन्द्र कुमार मण्डल, पद्मा त्रिपाठी, एकता सिन्हा, वैशाली देवल सहित अन्य कार्यालय कर्मी कमलेश कुमार, ज्योति शर्मा, सुधीर त्रिपाठी एवं हर्षित कुमार की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *