ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। चयनित होम्योपैथिक फार्मासिस्ट अभ्यर्थियों का अपनी नियुक्ति की मांग को लेकर विगत 16 मार्च 2019 से अनवरत आमरण अनशन जारी है। आज दिनांक 30 जून 2023 को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के आवास पर पूर्वाह्न 8:30 बजे लगभग 150 से 170 चयनित अभ्यर्थि नियुक्ति हेतु अनुनय विनय करने पहुंचे । अभ्यर्थियों का कहना है कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जारी किए गए अंतिम चयन परिणाम में ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में चयन को लेकर असफल अभ्यर्थियों द्वारा वाद दायर किए गए थे जो कि माननीय उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ एवं इलाहाबाद खंडपीठ द्वारा सभी वाद खारिज कर दिए हैं। अब फार्मासिस्ट भर्ती में किसी भी प्रकार का कोई भी वाद लंबित नहीं है।
अभ्यर्थियों का आरोप है कि उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग अभी भी संस्तुति को शासन भेजने की मंशा में नहीं है। इसी क्रम में आज समस्त चयनित होम्योपैथिक फार्मासिस्ट अभ्यर्थी वृहद रूप प्रयासरत होकर उप मुख्यमंत्री के पूर्व आश्वाशन पर उप मुख्यमंत्री महोदय से UPSSSC अध्यक्ष प्रवीर कुमार को फ़ोन पर वार्तालाप हुई ।। UPSSSC अध्यक्ष प्रवीर कुमार से किसी भी प्रकार का संतोषजनक उत्तर नहीं मिला ।
धरने में मौजूद दुष्यंत सिंह ,विवेक मिश्रा, पवन यादव,अमित,आरिफ,अनूप एवं अन्य 150 अभ्यर्थी मौजूद रहे। सुनील यादव
अध्यक्ष
फार्मेसिस्ट फेडरेशन ने कहा कि फार्मेसिस्ट की नियुक्ति ना होने से एक एक फार्मेसिस्ट के पास कई डिस्पेंसरी का कार्य है, बेरोजगार छात्र परेशान हैं । परीक्षाफल निर्गत होने के 4 साल बीतने के बाद सरकार को बच्चो पर कृपा करनी चाहिए , मुख्यमंत्री अत्यंत दयालु हैं बच्चो को नौकरी देकर सरकार को इनका कल्याण करना चाहिए ।
सुनील यादव
अध्यक्ष
फार्मेसिस्ट फेडरेशन

