बदमाशों ने तमंचे से मारकर सर्राफा कारोबारी से किया 3:30 लाख की लूट

जौनपुर नेवढ़िया थाना क्षेत्र के अढ़नपुर मॉडल स्कूल के पास गुरुवार की देर रात बाइक सवार बदमाशो ने सर्राफा व्यवसाय की पिटाई कर उसे असलहा के बल पर बदमाशों ने करीब 3.5 लाख के आभूषण लूट लिए और व्यवसाई को मारपीट कर घायल कर दिया।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुची पुलिस ने घायल व्यवसाई को नेवढ़िया सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराय गया जहां से हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही एसपी डॉक्टर अजय पाल शर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के सेऊर निवासी रविशंकर 42 वर्ष की रामनगर ब्लाक के सामने आभूषण की दुकान है। गुरुवार की देर रात दुकान बंद कर अपने भाई राजू और गांव के एक अन्य व्यक्ति के साथ बाइक से घर जा रहे थे। गांव के पास तीन बदमाशों ने उनकी बाइक को रोक लिया और धक्का देकर तीनों को गिरा दिया। इसके बाद अवैध तमंचा दिखाकर रविशंकर से आभुषण से भरा बैग छीनने लगे विरोध करने पर उन्होंने रविशंकर की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद उनकी बाइक की चाबी और आभूषण से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। रविशंकर के अनुसार बाइक में करीब 50 ग्राम सोने और डेढ़ किलो चांदी के आभूषण थे। स्थानीय लोगो की माने तो घटनास्थल से कुछ ही दूर कुछ दिन पहले इस तरह की वारदातें पहले भी हो चुकी हैं।
घटना के संबंध में शुक्रवार को जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बताया कि नेवढ़िया थाना क्षेत्र के अढ़नपुर गांव के पास से सूचना प्राप्त हुई की सर्राफा कारोबार करने वाले एक व्यक्ति के साथ कुछ लोगों ने लूटपाट किया है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची उन्हें उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया मौके पर छानबीन किया उनकी लिखित तहरीर दर्ज कर लिया गया जल्दी ही घटना का अनावरण कर लिया जाएगा। सोने चांदी कितने ग्राम थे इसकी अभी जांच पड़ताल की जा रही है पीड़ित द्वारा आकलन कर इसकी जानकारी दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *