बरसेंडी के विकास सिंह बने असिस्टेंट कमिश्नर,क्षेत्र में खुशी की लहर
(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)
अयोध्या।सोहावल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरसेंडी निवासी विकास सिंह पुत्र संजीत सिंह ने यूपी पीसीएस परीक्षा में सफलता हासिल करते हुए असिस्टेंट कमिश्नर (सेल टैक्स ऑफिसर) के पद पर चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।ज्ञात हो कि विकास सिंह इससे पूर्व संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा भी उत्तीर्ण कर चुके हैं और वर्तमान में पीएमओ कार्यालय के एक गोपनीय विभाग में कार्यरत हैं। अब पीसीएस में चयन के बाद उनकी इस उपलब्धि को दोहरी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।विकास की प्रारंभिक शिक्षा गाँव बरसेंडी में ही हुई, जहाँ उन्होंने आठवीं तक की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उच्च शिक्षा के लिए वे प्रयागराज (इलाहाबाद) चले गए और फिर दिल्ली में रहकर अपनी पढ़ाई जारी रखते हुए यह मुकाम हासिल किया। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने कठिन परिश्रम और लगन से यह सफलता प्राप्त की।अपनी सफलता का श्रेय विकास अपने बाबा स्वर्गीय केशव सिंह को देते हैं। उनका कहना है कि उनके बाबा ने कम संसाधनों में भी उच्च सोच और नैतिक मूल्यों की शिक्षा दी, जो आज उनकी सफलता का आधार बनी।
इस अवसर पर सपा के वरिष्ठ नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह “अनूप” ने विकास सिंह के घर पहुंचकर उन्हें सम्मानित किया और मिठाई खिलाकर खुशी साझा की। इस दौरान पूर्व प्रधान शिव बक्श सिंह “पिंटू” भी मौजूद रहे।“अनूप” ने कहा कि “विकास सिंह ने अपनी मेहनत और लगन से यह साबित कर दिया कि ग्रामीण क्षेत्र के युवा भी बड़े मुकाम हासिल कर सकते हैं। उनकी सफलता पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।” पूर्व प्रधान पिंटू सिंह ने अनुसार विकास की उपलब्धि हम सभी के लिए गर्व की बात है। उन्होंने अपने परिवार, गाँव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।”
f

