बाबा साहब अनेक कार्य करने के साथ हमारे संविधान के निर्माता हैं: मनीष सिंह

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। एस के डी अकादमी की सभी शाखाओं में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए
एस के डी अकादमी की सभी शाखाओं के बच्चों ने आज पूर्व कानून मंत्री, न्यायाधीश, अर्थशास्त्री, सामाजिक कार्यकर्ता व राजनेता बाबा साहब भीमराव आंबेडकर जी को उनकी पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में श्रद्धा सुमन अर्पित किए । बच्चों ने उन्को नमन करते हुए उन के द्वारा किए गए कार्यों के विषय में विस्तार पूर्वक चर्चा की। चाहे वो सामाजिक सहायता से जुड़ा हो या भारतीय संविधान के निर्माण का ।
इस अवसर पर संस्था के निदेशक मनीष सिंह ने भी पुष्प अर्पित करते हुए कहा कि बाबा साहब अनेकों कार्य करने के साथ हमारे संविधान के निर्माता हैं।
उनके द्वारा किए गए कार्यों से हमें शिक्षा लेनी चाहिए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *