बीएससी एजी के चतुर्थ वर्ष छात्रों का राबे पर भ्रमण

सुलतानपुर आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के बी एस सी के चतुर्थ वर्ष के छात्र-छात्राओं का राबे के तहत ग्राम गौरा बरामऊ को चयनित किया गया था जिसमें से लगभग 41 छात्र-छात्राएं एक एक किसान को तो 2 छात्रों को चयनित किया गया था जिसे विश्वविद्यालय से हफ्ते में एक दिन किसानों के साथ अपने अनुभव शेयर किए इसी कार्यक्रम के तहत विश्वविद्यालय से सभी छात्रों के साथ डॉ भानु के नेतृत्व में छात्रों का भ्रमण कार्यक्रम शुरू हुआ जिसमें से सर्वप्रथम ग्राम गौरा में सुहेल आलम की आम के बाग में पहुंचे जहां पर विभिन्न प्रजातियों की फलों को देखें बाग में पैक हाउस में किए जा रहे पैकिंग का भी अनुभव प्राप्त किया इसके बाद नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र बरासिन पहुंचे जहां पर मीटिंग हॉल में वैज्ञानिकों ने अपने-अपने अनुभव छात्रों के साथ शेयर किए केवीके अधीक्षक डॉक्टर बीपी सिंह ने केवीके के बारे में बिधवत जानकारी दी और बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा नई तकनीकों को किसानों तक पहुंचाने का माध्यम है जिसके तहत किसानों को पशुपालन मत्स्य पालन कुटकुट पालन एवं खेती-किसानी संबंधी सभी समस्याओं का निदान का केंद्र है जिससे किसान संपर्क में आकर अपने सभी समस्याओं का निदान कर सकता है इनके अलावा डॉ विनोद सिंह,हिमांशू ने भी अपने विचार रखे रावे की टीम प्रतापगढ़ के आंवले के से बनने वाले खाद्य पदार्थ पदार्थों की फैक्ट्री मे कर्मचारियों से जानकारी प्राप्त की साथ ही साथ एक गांव के ब्रिगेडियर अमर फार्म हाउस पर भी गये जहां पर विभिन्न प्रजातियों के इमारती लकड़ी नींबू लीची अंजीर अमरूद चंदन आदि विभिन्न प्रजातियों के लगे हुए पौधों के बारे में जानकारी प्राप्त की। छात्र विकास चौरसिया ने बताया कि इस भ्रमण से छात्रों के लिए लाभकारी साबित होगा भविष्य में यह सारे अनुभव अनमोल साबित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *