बीमारी से तंग आकर बुजुर्ग ने खुद का गला रेत कर की आत्महत्या
(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)
अयोध्या।थाना बाबा बाजार क्षेत्र के माँ कामाख्या चौकी बीमारी से तंग आकर बुजुर्ग ने खुद का गला रेत कर की आत्महत्या का मामला सामने आया है। सूत्र के मुताबिक मुतजहां 60 वर्षीय इंसान अली ने लंबी बीमारी से परेशान होकर आत्मघाती कदम उठा लिया।बताया जा रहा है कि वे पिछले करीब एक वर्ष से पूरे शरीर में असहनीय जलन की समस्या से जूझ रहे थे, जिसके चलते मानसिक रूप से बेहद परेशान हो गए थे। परिजनों के अनुसार इससे पहले भी वह एक-दो बार फांसी लगाकर जान देने का प्रयास कर चुके थे, लेकिन समय रहते उन्हें रोक लिया गया था। इस बार उन्होंने खुद को नुकसान पहुंचाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी मौके पर पहुंच गए तथा फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी है, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

