भाजपा अवध क्षेत्र उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा ने छात्रों को प्रशस्तिपत्र प्रदान कर उत्साहवर्धन किया
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। जानकीपुरम स्थित नारायणा ई टेक्नो स्कूल के वार्षिक उत्सव के अवसर पर मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी अवध क्षेत्र के उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा ने उपस्थित छात्रों को सम्बोधित कर एवं प्रशस्तिपत्र प्रदान कर उत्साहवर्धन किया । इस अद्भुत एवं दिव्य उत्सव के अवसर पर नारायणा स्कूल के सम्पूर्ण मैनेजमेंट ने अतिथियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा सुधीर हलवासिया, डी जी एम नारायणा स्कूल आशुतोष मिश्रा, एवं अन्य वरिष्ट जन उपस्थित रहे।

