भाजपा का स्थापना दिवस ‘सेवा पखवाड़ा’ के रूप में मनाया, चला स्वच्छता अभियान व कार्यकर्ताओं का सम्मान

भाजपा का स्थापना दिवस ‘सेवा पखवाड़ा’ के रूप में मनाया, चला स्वच्छता अभियान व कार्यकर्ताओं का सम्मान

जौनपुर,09 अप्रैल । यूपी के जौनपुर में भारतीय जनता पार्टी ने अपना स्थापना दिवस ‘सेवा पखवाड़ा दिवस’ के रूप में मनाते हुए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस दौरान गुरुवार को नगर दक्षिणी मंडल अध्यक्ष कमलेश निषाद के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया और पार्टी के पुराने व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।
अभियान के तहत शहर के वाजिदपुर, कटघरा और चाचकपुर मोहल्लों में कार्यकर्ताओं ने झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया। इस मौके पर पूर्व सांसद डॉ. कृष्ण प्रताप सिंह भी उपस्थित रहे और उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।
स्वच्छता अभियान के उपरांत वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं विशिष्टजनों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से पार्टी के प्रति उनके योगदान को सराहा गया।
स्थापना दिवस के अंतर्गत गांव और बस्ती संपर्क अभियान भी चलाया गया। भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी और जनसंवाद स्थापित किया।
इस अवसर पर मातृशक्ति, पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, मोर्चा अध्यक्ष, सभासद, बूथ अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *