भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण की तैयारियों के संबंध में प्रमुख जनगणना अधिकारी/ जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में जिला जनगणना समन्वय समिति की तृतीय बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया।
बैठक में सभी चार्ज अधिकारियों को हाउसलिस्टिंग ब्लॉक क्रिएशन पोर्टल पर डिजिटल रूप से मकानसूचीकरण ब्लॉक के गठन के कार्य एवं प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों की ड्यूटी लगाने के कार्य को अगले तीन दिवसों में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में 10,000 से अधिक गणनाकर्मियों को नियुक्त कर उनका प्रशिक्षण माह अप्रैल में किया जाना है।
प्रदेश में शासन द्वारा स्व-गणना के लिए 07 से 21 मई 2026 एवं मकानसूचीकरण के लिए 22 मई से 20 जून 2026 अधिसूचित की गई है।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 परमानंद झा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ अरुण यादव सहित अन्य उपस्थित रहे।

