भूकंप के तेज झटकों से कांपा चीन, रिक्टर स्केल पर 6.8 रही तीव्रता

दक्षिण पश्चिम चीन के सिचुआन प्रांत के लुडिंग काउंटी में आज भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। अधिकारियों ने  इसकी जानकारी दी। स्थानीय समयानुसार दोपहर 12:25 बजे आए भूकंप की तीव्रता 6.8 मापी गई। भूकंप का केंद्र  29.59 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 102.08 डिग्री पूर्वी देशांतर में 16 किमी की गहराई पर थी। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। तिब्बत से सटे सिचुआन प्रांत को भूकंप से अधिक खतरा रहता है। तिब्बती पठार को भी भारी भूकंपों के लिए प्रवण माना जाता है क्योंकि यह उस जगह पर बैठता है जहां टेक्टोनिक यूरेशियन और भारतीय प्लेटें मिलती हैं, जो अक्सर भारी बल से टकराती हैं।

जानें क्यों आता है भूकंप?
धरती मुख्य तौर पर चार परतों से बनी होती हैं। इनर कोर, आउटर कोर, मैनटल और क्रस्ट। क्रस्ट और ऊपरी मैन्टल कोर को लिथोस्फेयर कहते हैं। ये 50 किलोमीटर की मोटी परत कई वर्गों में बंटी हुई है जिसे टैकटोनिक प्लेट्स कहते हैं। ये टैकटोनिक प्लेट्स अपनी जगह पर कंपन करती रहती हैं और जब इस प्लेट में बहुत ज्यादा कंपन हो जाती है, तो भूकंप महसूस होता है।

जानिए भूकंप के केंद्र और तीव्रता का क्या मतलब है?
भूकंप का केंद्र वह स्थान होता है जिसके ठीक नीचे प्लेटों में हलचल से धरती हिलने लगती है। इस स्थान पर या इसके आसपास के क्षेत्रों में भूकंप का असर ज्यादा होता है। अगर रिक्टर स्केल पर 7 या इससे अधिक की तीव्रता वाला भूकंप है तो आसपास के 40 किमी के दायरे में झटका तेज होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *