भूमि विवाद में पति की भी हुई मौत, गांव में सन्नाटा : एक ही परिवार की दो लाश से क्षेत्र में कोहराम

भूमि विवाद में पति की भी हुई मौत, गांव में सन्नाटा
: एक ही परिवार की दो लाश से क्षेत्र में कोहराम
जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी
अयोध्या: बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के नुवावा वैदरा गांव में जमीनी विवाद में एक बुजुर्ग महिला की जान चली गई। शनिवार शाम को राघव राम यादव और उनकी 55 वर्षीय पत्नी कलावती खेत में धान की नर्सरी लगा रहे थे। इसी दौरान जितेंद्र और सुरेश निषाद दो अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचे।आरोपियों ने पहले गाली-गलौज की। विरोध करने पर दंपति पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। राघव राम और जयकला को गंभीर चोटें आईं। परिजन उन्हें पहले स्थानीय अस्पताल ले गए। वहां से दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया। राघव राम का कंधा फ्रैक्चर हुआ। उसके पश्चात राघवराम की मौत हो गयी।
जयकला को मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर भेजा गया। सोमवार सुबह उनकी हालत बिगड़ी। डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया। रास्ते में बाराबंकी के पास रात करीब 11 बजे जयकला की मौत हो गई।
पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लाश जलवाने के लिए किया राजी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *