भोर फाउंडेशन द्वारा आज sarojini नगर लखनऊ में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर महिलाओं के लिए एक जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।

भोर फाउंडेशन द्वारा आज sarojini नगर लखनऊ में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर महिलाओं के लिए एक जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाना और उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी प्रदान करना था।

कार्यक्रम के दौरान फाउंडेशन अध्यक्ष

Swati सिंह ने महिलाओं को स्वच्छता, पोषण, नियमित स्वास्थ्य जांच तथा बीमारियों से बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही, उपस्थित महिलाओं को हेल्थ किट का वितरण भी किया गया, जिससे वे अपने दैनिक जीवन में स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों को अपना सकें।

इस अवसर पर swati सिंह ,निशांत सिंह, पीयूष मिश्रा, श्वेता सिंह और सुधांशु विश्वकर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना की और इसे समाज के लिए एक सकारात्मक कदम बताया।

 भोर फाउंडेशन द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ और महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *