मतदाता सूची पर सपा का सवाल, चुनाव आयोग पर लगे गंभीर आरोप:आमीक जामोई
जौनपुर,10 अप्रैल। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आमीक जामोई ने एसएआर के अंतिम दिन जारी मतदाता सूची को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी यह सुनिश्चित करना चाहती है कि जौनपुर सहित प्रदेश के किसी भी नागरिक, खासकर पिछड़े, दलित और कमजोर वर्गों के मताधिकार पर कोई आंच न आए। उक्त बातें उन्होंने ने शुक्रवार को यूपी के जौनपुर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा साथ ही
उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग और भारतीय जनता पार्टी के बीच मिलीभगत से बड़े स्तर पर गड़बड़ी की आशंका है, जिसकी झलक पश्चिम बंगाल चुनाव में भी देखने को मिली। उन्होंने कहा कि पार्टी गांव-गांव जाकर सूची की जांच करेगी और यह पता लगाएगी कि किन लोगों के नाम हटाए गए हैं तथा जिनका स्थानांतरण हुआ है, उनके नाम कहां जोड़े गए हैं।
पश्चिम बंगाल और असम के चुनावों पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा नेताओं के पास अब ठोस मुद्दों की कमी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अपने भाषणों के जरिए माहौल को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है, जबकि जनता चुनाव के माध्यम से अपनी पसंद की सरकार चुनती है।
असम के मुख्यमंत्री हेमंत विश्वा शर्मा के बयान पर उन्होंने आपत्ति जताते हुए कहा कि इस तरह की भाषा किसी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को शोभा नहीं देती। उन्होंने कहा उच्चतम न्यायालय को मामले का स्वतः संज्ञान लेने की मांग की।
उन्होंने आगे आरोप लगाया कि असम में कानून-व्यवस्था और विकास की स्थिति चिंताजनक है तथा राज्य में शांति व्यवस्था प्रभावित हो रही है। उन्होंने दावा किया कि इस बार असम और पश्चिम बंगाल की जनता बदलाव के लिए मतदान करेगी।
अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर बोलते हुए उन्होंने अमेरिका-ईरान और इजरायल से जुड़े घटनाक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि वैश्विक स्तर पर तनाव बढ़ रहा है और इसका असर आसपास के देशों पर भी पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत की जनता शांति और स्थिरता की पक्षधर है।

