ममता चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा गरीबो एवं असहायों के लिये की जा रही सेवा, सच्ची सेवा है: बृजेश पाठक

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। ममता का पर्याय और नर सेवा नारायण सेवा को अपना उद्देश्य मानकर दिन रात असहायों और गरीबों की सेवा करने वाली ममता चैरिटेबल ट्रस्ट जनता को निरोग करने के लिए भव्य स्वास्थ्य जागरूकता शिविर एवं आरोग्य मेला का आयोजन नेहरू नगर पार्क, लखनऊ में किया गया जिसका शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा एवं राजीव मिश्रा मुख्य ट्रस्टी ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के कर कमलों द्वारा किया गया शिविर में मनोज कुमार राय एडवोकेट, प्रदीप शर्मा, अमन द्विवेदी, ललित, पंकज तिवारी एवं ट्रस्ट परिवार के सम्मानित सदस्य उपस्थित रहें।
सभी चिकित्सकों को उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक , पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा एवं राजीव मिश्रा द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गयाI स्वास्थ्य जागरूकता शिविर में 2169 लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया I मेले में केजीएमसी, पीजीआई के विख्यात चिकित्सकों द्वारा जनता का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं उन्हें 15 दिन की नि:शुल्क औषधि वितरित की गईI स्वास्थ्य मेले में जिसमें गैस्ट्रोलाॅजिस्ट डाॅ. दीपक अग्रवाल द्वारा लोगों को गैस्ट्रो जैसी बीमारी के बारे में जानकारी एवं उपचार बताया गया। इसके साथ ही डाॅ. शालिनी गुप्ता द्वारा महिलाओं में हो रही कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर एवं स्त्री रोग के विषय में विस्तृत जानकारी देकर उन्हें उपचार के लिये बताया गया। स्त्री रोग विशेषज्ञ ने महिलाओं के स्वास्थ्य हेतु एक संगोष्ठी की जिसमे महिलाओं में होने वाले बीमारियों कैंसर,ब्रेस्ट कैंसर से बचाव और उपचार, महिलाओं में 5 साल में एक बार जांच आदि को जरूरी बताया स्वास्थ्य मेले में डाॅक्टरो ने जनता का स्वास्थ्य परीक्षण किया मेले में 500 कंबल 10 विकलांगों को ट्राई साइकिल, 10 बैसाखी एवं महिलाओं को सैनेटरी किट वितरित की गई। स्वास्थ्य मेलें में हजारों की संख्या में लोग स्वास्थ्य परीक्षण के लिये उपस्थित रहें। यह जानकारी ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी राजीव मिश्रा द्वारा दी गईI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *