मां पद्मावती की भक्ति आराधना में पहुंचेंगे हजारों श्रद्धालुगण : आर्यिका सरस्वती माता

बागपत, उत्तर प्रदेश।

देश की राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल मंदिर में आगामी 30 सितंबर को शाम 5 बजे मंदिर में विराजित चमत्कारिणी महादेवी पद्मावती माता जी के सम्मुख विशाल भक्ति आराधना का आयोजन किया जाएगा। परम पूज्य गणिनी आर्यिका श्री 105 सरस्वती माता जी के पावन सानिध्य में होने वाली इस भक्ति आराधना में बागपत समेत पूरे दिल्ली एनसीआर से हजारों की संख्या में श्रद्धालुगण भाग लेंगे। परम पूज्य सिद्धांत चक्रवती श्वेत पिच्छाचार्य श्री विद्यानद जी मुनिराज के निर्यापक पट्टाचार्य परम् पूज्य आचार्य श्री 108 श्रुत सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से होने वाली इस भक्ति आराधना में चंद्रकांता जैन, जैन नगर द्वारा मंगल कलश स्थापना, कविता जैन पुनीत जैन दरियागंज वालों द्वारा मुख्य चोला अर्पण, सीमा जैन रामअवतार जैन नवीन शाहदरा द्वारा छत्र अर्पण, रेनू जैन अंकुश जैन खेकड़ा द्वारा माला अर्पण, प्रिया जैन प्रवीण जैन चांदनी चौक द्वारा दीप प्रज्वलन, दीपाली जैन कवि जैन शालीमार गार्डन द्वारा ज्योति प्रचंड तथा कपिल जैन आशीष जैन मॉडल टाउन दिल्ली द्वारा मंगल आरती की जाएगी। जैन साहिब म्यूजिकल ग्रुप के राजकुमार जैन, राजीव विजयवर्गी जयपुर, दीपक सरगम, साक्षी संदीप साहनी व रूपेश जैन इंदौर द्वारा मां पद्मावती का गुणगान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *