ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
हरदोई।बिलग्राम नगर स्थित सदर बाजार निवासी आशुतोष अग्निहोत्री उर्फ पवन बेसिक शिक्षा विभाग में अध्यापक पद पर तैनात थे।जो विद्यालय से वापस कटरा बिल्हौर मार्ग पर सांडी थाना क्षेत्र से बाइक से लौट रहे थे।तभी किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए।जिसके बाद गम्भीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल इलाज़ के लिए ले जाया गया।जहां पर उनकी मौत हो गई।
आशुतोष अग्निहोत्री नगर स्थित श्रृंगी ऋषि पब्लिक स्कूल के प्रबंधक भी थे इसके अतिरिक्त पत्रकारिता क्षेत्र में वह अपना योगदान दे रहे थे।मिलनसार खुशमिजाज स्वभाव के चलते समाज के सभी वर्गों को उनकी असमय व दुःखद मौत पर नगर गमगीन नजर आया।

