मिशन शक्ति कार्यक्रम में नारी शक्ति को एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर किया सम्मानित सम्मान,स्वावलंबन पर दिया गया जोर

मिशन शक्ति कार्यक्रम में नारी शक्ति को एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर किया सम्मानित सम्मान,स्वावलंबन पर दिया गया जोर

(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)

अयोध्या।पुलिस लाइन सभागार में आयोजित मिशन शक्ति फेज- 5 द्वितीय चरण के अंतर्गत नारी शक्ति को नमन,सम्मान और स्वावलंबन विषय पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में प्रेरणादायी महिलाओं,महिला समाजसेवियों एवं महिला पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर तथा विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी व एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी मौजूद रहे।इस दौरान महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि महिलाओं से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर संज्ञान में लेकर उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी तथा अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।मुख्य अतिथि ने कहा कि महिलाएं थाने आने में संकोच न करें, इसके लिए महिला अधिकारियों द्वारा उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। साथ ही अपराध की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सतत निगरानी पर भी जोर दिया गया। उन्होंने सभी विभागों के समन्वय से कार्य करने की आवश्यकता बताई, जिससे महिलाओं को न्याय और सम्मान मिल सके।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को जागरूक किया जा रहा है और उनकी समस्याओं को सुनने के लिए महिला अधिकारी तत्पर हैं। वहीं एसपी ग्रामीण बलवंत सिंह चौधरी ने महिलाओं से समाज में सजग रहने और आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया।आईपीएस शुभम जैन ने भी अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम का संचालन क्षेत्राधिकारी नगर श्रेयस त्रिपाठी ने किया।इस अवसर पर यूपीएससी में चयनित अभ्यर्थियों को भी सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *