मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत जौनपुर में ‘रन फॉर एम्पावरमेंट’ का आयोजन

मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत जौनपुर में ‘रन फॉर एम्पावरमेंट’ का आयोजन

जौनपुर,26 मार्च। यूपी के जौनपुर में उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जनपद में ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ के द्वितीय चरण के अंतर्गत “रन फॉर एम्पावरमेंट” कार्यक्रम का गुरुवार को आयोजन किया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के निर्देशन में किया गया।
कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आतिश कुमार सिंह एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर गोल्डी गुप्ता के पर्यवेक्षण तथा प्रतिसार निरीक्षक दीनदयाल दीक्षित के मार्गदर्शन में महिला पुलिस बल ने सक्रिय भागीदारी निभाई। प्रभारी निरीक्षक अनीता सिंह (मिशन शक्ति) के नेतृत्व में महिला थाना प्रभारी श्यामा तिवारी व अन्य महिला पुलिसकर्मियों ने 10 से 15 वर्ष की बालिकाओं के साथ जागरूकता दौड़ का आयोजन किया।
यह रैली पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर पॉलिटेक्निक चौराहे तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। रैली के दौरान महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता से जुड़े संदेश दिए गए।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं और महिलाओं में आत्मविश्वास जगाना, उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा समाज में सुरक्षित वातावरण का संदेश देना रहा। साथ ही, संवाद के माध्यम से सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों और सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
इस आयोजन से जनपद में महिला सशक्तिकरण को लेकर सकारात्मक संदेश प्रसारित हुआ और समाज में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *