मुख्यमंत्री ने श्रीराम चरण पादुका की पूजा कर रथ को किया रवाना

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रीराम चरण पादुका पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह एवं साधु संत मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंत्रोच्चारण के साथ विधि विधान से श्रीराम चरण पादुका की पूजा अर्चना कर श्री राम कर्मभूमि यात्रा का शुभारंभ किया। उन्होंने गंगा जल से आचमन और श्रीराम चरण पादुका पर पुष्प अर्पित कर भगवान श्रीराम से लोक कल्याण की मंगलकामना की। श्री राम कर्मभूमि यात्रा अयोध्या से बक्सर होते हुए जनकपुर तक जाएगी। उनके साथ केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने भी विधि विधान से श्रीराम चरण पादुका की पूजा अर्चना की। पूजा अर्चना के बाद उन्होंने नारियल फोड़कर श्रीराम चरण पादुक रथ को रवाना किया। आदित्यनाथ को भगवान श्रीराम पर आधारित इससे पहले साधु संतों ने मुख्यमंत्री योगी पुस्तक और गंगा जल भेंट किया।यात्रा संयोजक बाबा सत्यनारायण मौर्य तथा श्रीराम चरणपदुका का पूजन पवन तिवारी अखण्ड जी ने सम्पन्न कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *