मोबाइल चोर आरोपी को जीआरपी पुलिस ने किया गिरफ्तार
(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)
अयोध्या।एसपी रेलवे लखनऊ रोहित मिश्रा के निर्देश पर ट्रेनों एवं रेलवे स्टेशनों पर चोरी लूट/जहर खुरानी/तस्करी की घटनाओं की रोकथाम व इनामियां/वांछित वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सीओ अमित कुमार सिंह की देखरेख मे व प्रभारी निरीक्षक जीआरपी अयोध्या कैन्ट अनिल प्रकाश सिंह द्वारा जीआरपी अयोध्या कैन्ट की गठित टीम द्वारा थाना जीआरपी अयोध्या कैन्ट पर शनिवार को समर पुत्र महेन्द्र कुमार निवासी ग्राम शाहपुर फिरोजपुर, थाना –जलालपुर अम्बेडकरनगर कब्जे से चोरी के मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कैंट रेलवे स्टेशन अनिल प्रकाश ने बताया कि उक्त आरोपी को रेलवे स्टेशन अयोध्या धाम प्लेटफार्म नं0 03 के दक्षिण तरफ खाली स्थान के पास से गिरफ्तार किया गया।बताया कि पकड़ा गया आरोपी ट्रेनों/स्टेशनों पर में यात्रियों के बैग/पर्स/मोबाइल नगदी आदि चोरी करने का शातिर किस्म का अपराधी है।उक्त आरोपी को गिरफ्तार करने में उ0नि0 अजय कुमार यादव थाना जीआरपी अयोध्या कैन्ट व विवेक मिश्रा थाना जीआरपी अयोध्या कैण्ट की सराहनीय भूमिका रही।

