युवतियों को दिया जायेगा ब्यूटी पार्लर का निःशुल्क प्रशिक्षण*

*युवतियों को दिया जायेगा ब्यूटी पार्लर का निःशुल्क प्रशिक्षण*

*रिपोर्ट-जनार्दन श्रीवास्तव*

*हरदोई* सोमवार को निदेशक आरसेटी विक्रांत ओझा ने बताया है कि बैंक आँफ इंडिया ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा जनपद के 18 वर्ष से 50 वर्ष तक के बेरोजगार युवतियों के स्वरोजगार स्थापना हेतु ब्यूटी पार्लर का 35 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम 8 अप्रैल 2026 से प्रारंभ हो रहा है। प्रशिक्षण के दौरान आवास तथा भोजन की सुविधा पूर्णतया निःशुल्क उपलब्ध है। प्रशिक्षण के साथ प्रशिक्षणार्थियों को मार्केट सर्वे, बिजनेस प्लान, उद्यमिता विकास, प्रोजेक्ट रिपोर्ट तथा बैंकिंग की जानकारी भी प्रदान की जाती है। इच्छुक अभ्यर्थी शीघ्र संपर्क कर योजना का लाभ ले सकते हैं। सीटें सीमित है। आवश्यक दस्तावेजों के साथ आधार कार्ड, हाईस्कूल मार्कशीट, स्वयं सहायता समूह/ राशन कार्ड/मनरेगा कार्ड की फोटो कापी तथा 4 रंगीन पासपोर्ट साईज फोटो सहित उक्त नम्बरों पर संपर्क कर लाभ लेने के लिए आगे आएं।
7379969627, 9044801001, 9140650306, 8127520102,7572064711 पता निकट राजकीय पालीटेक्निक, बावन रोड, तत्योरा हरदोई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *